स्‍वस्‍थ्‍य और तेज़ दिमाग चाहिए तो खाइये विषेश आहार
Wednesday, January 18, 2012, 18:40 [IST]
Food For healthy mind
क्‍या आप जानते हैं कि जिस त‍रह से हमारे शरीर को दिन रात भाग दौड़ करने के लिए पौष्‍टिक आहार की जरुरत होती है, ठीक उसी तरह से हमारे दिमाग को भी तेज़ और फुर्तीला बनाए रखने के लिए कुछ ऐसे आहार की जरुरत होती हैं जिनमें आपार पौष्टिक्‍ता भरी होती है। तो चलिए जानते हैं उन आ‍हारों के बारे में और बनाते हैं अपने दिमाग को तेज़ और जोशीला।

विटामिन बी काम्‍प्‍लेक्‍स- विटामिन बी काम्‍प्‍लेक्‍स दिमाग की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। यह आलू, बीन्‍स, ब्रॉकली, पालक, मशरुम, सोया बीन, केला, चुकंदर, अंडा और बादाम में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

साबुत अनाज- गेहूं, अनाज, ब्राउन ब्रैड, भूरा चावल, ज्वार, बाजरा जैसे साबुत अनाज आदि दिमाग के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से एकाग्रता में सुधार और मानसिक जागरूकता बढ़ जाती है।

ओमेगा 3 फैटी एसिड- अगर आप तेज़ दिमाग के साथ साथ जागरुक दिमाग भी चाहते हैं तो वह आहार लेना शुरु कर दें जिनमें ओगेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से न केवल दिमाग तेज होगा बल्कि अवसाद और तनाव जैसे बीमारियां आस पास भी नहीं भटकेगीं। अगर आपको यह एसिड पाना है तो फिश आइल के सेवन के साथ ऑलिव आइल, अदरख, ट्यूना फिश, टर्की, साल्‍मॉन, अंडा, चावल, अनाज और पास्‍ता का खूब सेवन करें।

कार्बोहाइड्रेट- आहार जैसे कि ब्राउन राइस, सेब, केला, किशमिश, साबुत अनाज और अंकुरित आहार खाने से कार्बोहाइड्रेट मिलता है जिससे जागरूकता बढ़ जाती है, ऊर्जा प्रदान होती है और एकाग्रता बढ़ती है।
Also read
» मिल गया रक्त कैंसर का इलाज
»  प्रेगनेंसी में शराब पीने से होता है मिसकैरेज
» गर्भवती महिलाओं को चाहिए कूल-कूल माहौल
» बच्‍चों को एलर्जी से बचाता है गाय का दूध