Friday, January 13, 2012, 15:50 [IST]
कंसीलर से छुपाएं अपने दाग-धब्बों को

अगर आप अपने चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो अभी से ही सही पोषक तत्व और आहार लेना शुरु कर दें। पर अगर आप इस समस्या का एक अस्थाई इलाज चाहती हैं तो कंसीलर से बेहतर और कोई इलाज नहीं हो सकता। लेकिन हर समस्या और चेहरे के हर हिस्से के लिए अलग कंसीलर की जरूरत होती है, जिसके बारे में हम आज यहां पर चर्चा करेगें।
* आंखों के नीचे काले घेरे
1. इसके लिए क्रीम युक्त कंसीलर चुनें, जो लिक्विड या बाम के प्रकार में मिलता है।
2. दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा काफी पतली और नाजुक होती है। इसलिए क्रीम या लिक्विड कंसीलर से उसे थोड़ा भर देने या मोटा करने से आंखों के आसपास का हिस्सा तरोताजा लगता है।
* दाग-धब्बे छुपाने के लिए
1. एक सॉलिड कंसीलर चुनें, जो बेहतर कवरेज दे सके। ऐसे कंसीलर स्टिक फॉम्र्युले में आते हैं। यह टच-अप्स के लिए बेहतर होते हैं। साथ ही यह टी-जोन को भी लंबे समय तक कवरेज देते हैं।
2. दाग हटाने के लिए ऐसा कंसीलर चुनें, जिसमें बेंजॉइल पैरॉक्साइड सैलिसाइलिक एसिड या सल्फर हो।
* चुनें सही रंग
1. आंखों के नीचे गहरे धब्बों को हटाने के लिए कंसीलर के दो शेड्स की जरूरत हो सकती है। केवल पीच शेड लगाने से आंखें थकी नजर आएंगी। इसलिए इसके ऊपर एक परत त्वचा के रंग से एक शेड हलका कंसीलर लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें।
2. दाग-धब्बों के लिए त्वचा की रंगत से एकदम मेल खाता कंसीलर चुनें।
3. सही कलर मैचिंग के लिए कई सारे शेड्स वाला कंसीलर पैलेट लें, जिसे आप जरूरत पडने पर एक-दूसरे के साथ ब्लेंड भी कर सकें।
4. ऐसा हायली पिग्मेंटेड कंसीलर चुनें जो त्वचा में अच्छी तरह समा जाए।
5. अगर रंग गेहुंआ है तो येलो, गोरा है तो हलका गुलाबी रंग वाला और अगर लाल रंग के मुंहासे हैं तो हरे रंग का कंसीलर चुनें।
* लगाने का तरीका
1. सबसे पहले मॉयस्चराइजर से अपनी त्वचा को हाइड्रेट करें। 5 मिनट बाद चेहरे पर क्लेयर प्राइमर लगाएं। प्राइमर कंसीलर को स्मूद करता है और लंबे समय तक टिका रहता है। फिर छोटे ब्रिसल वाले ब्रश से कंसीलर लगाएं।
2. उसके बाद स्पॉन्ज से थपथपाते हुए बराबर करें। इसके बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं।
3. कलरलेस पाउडर से हलकी डस्टिंग करने से कंसीलर केक जैसा नहीं लगता है।
4. स्मूद स्किन लुक देने के लिए नोज ब्रिज और आंखों के बाहरी कोनों पर कंसीलर लगाना न भूलें।
5. अगर कंसीलर लगाने के बाद भी आपकी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आएं तो थोडा-सा ऑरेंज कंसीलर लगाएं।
6. मेकअप हटाने के लिए साबुन और पानी का प्रयोग न करें, ऑयल युक्त रिमूवर का इस्तेमाल करें और उसके बाद तेल रहित फेस क्लींजर लगाएं।
» सुंदर काया चाहिए तो बन जाइये लेखिका
» योग से दूर करें नजला-जुकाम
» मांसपेशियों का दर्द मिटाता है अदरक

Also read
» घर पर बने फेस स्क्रब से करें ब्लैकहेड की छुट्टी» सुंदर काया चाहिए तो बन जाइये लेखिका
» योग से दूर करें नजला-जुकाम
» मांसपेशियों का दर्द मिटाता है अदरक