सर्दियों में कैसे बचें डैंड्रफ के जुल्‍म से
Friday, January 13, 2012, 16:40 [IST]
Dandruff
सर्दियां आ चुकी हैं और इसका असर हमारे बालों में अभी से दिखना श्‍ुरु भी हो चुका है। इस दौरान बालों का रुखा होना और उनमें रुसी होना आम समस्‍या बन जाती है। अगर आप भी मौसम की मार का असर झेल रही हैं तो चिंता करने की जरुरत नहीं है। बस जरुरत है कुछ दिए गए टिप्‍स को आजमाने की।

घरेलू उपचार से हटाएं डैंड्रफ:

1. अगर सिर में रुसी हो चुकी है तो जरुरत है कि आप अपने सिर को साफ रखें। जिसके लिए जरुरत है कि आप हर दूसरे दिन अपने सिर पर तेल लगाएं और उसे किसी शैम्‍पू से धुलें।

2. एक कप पानी में दो टेबल स्‍पून ब्रैंडी की मिलाएं। इसको अपनी बालों की जड़ो पर अच्‍छी प्रकार से अंगुलियों से लगाएं और आधे घंटे के बाद सर धो लें।

3. एक कप में दही लें और उसमें एक अंडा मिलालें। इसके बाद इस घोल को अपनी सिर की त्‍वचा में लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।

4. डैंड्रफ को हटाने में ऑलिव आइल का बहुत योगदान होता है। एक चम्‍मच ऑलिव आइल लें और उसमें दो बूंद नींबू की डाल कर अच्‍छी प्रकार से अपने सिर पर लगाएं। इसको लगाने के बाद अपने सिर को किसी स्‍कार्फ से ढ़क लें। यह कार्य आप रात को कर सकती हैं, दूसरे दिन सुबह अपने सिर को धो लें।

5. चुकंदर को मिक्‍सर में ग्राइंड करें। एक कप में 2 टेबलस्‍पून चुकंदर का जूस लें और उसमें अंडा और नींबू का रस डाल कर मिक्‍स करें। इसको बाल धोने से पहले बालों में आधे घंटे पहले लगाएं।

Also read
» दिल का दौरा पड़ने पर क्या करें
» प्रोस्‍टेट से छुटकारा पाने के लिए करें मॉर्निंग वॉक
» अब महज एक रक्त जांच से चल सकेगा डाउन सिंड्रोम का पता
» हेल्‍दी ड्रिंक, तुरंत शक्ति के लिए