मुंह के छाले: कारण तथा रोकथाम
Saturday, February 18, 2012, 17:48 [IST]
Mouth Ulcer
मुंह में एक छोटा सा घाव होता है जिसे हम अल्‍सर बोलते हैं। अगर यह मुंह में छाला हो जाए तो खाने-पीने में बड़ी तकलीफ हो जाती है। इसमें काफी जलन और दर्द भी महसूस होती है। वैसे तो यह बीमारी कुछ ही दिनों के लिए होती है और हफ्ते भर में ठीक भी हो जाती है। पर मुंह का अल्‍सर होता कैसे है और इस बीमारी का रोकथाम क्‍या है। आज हम इसी विषय पर बात करेगें।

कारण-

मसालेदार भोजन करना
टूथपेस्‍ट से एलर्जी
विटामिन की कमी खासकर फोलिक एसिड और बी कांप्‍लेक्‍स
कमज़ोर प्रतिरक्षा तंत्र
धूम्रपान
बीमारी
अनियमित मासिक

बचाव-

1.अच्‍छा होगा कि मासालेदार भोजन से बचा जाए क्‍योंकि इससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। साथ ही पाचनशक्‍ति भी कमज़ोर हो जाती है।

2.शरीर में पानी की कमी न होने पाए इसके लिए खूब सारा पानी पिएं।

3.नारियल पानी शरीर के लिए अच्‍छा भी होता है और शरीर की गर्मी से राहत भी दिलाता है।

4.अपने मुंह की सफाई का खास ध्‍यान दीजिए। हमेशा ब्रश करें और टूथपेस्‍ट को बदलने से बचें।
Also read
» साइकिल चलाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ
» दांत दर्द यूं करें दूर...
» खून बढ़ाने वाले आहार
» फलों को ताज़ा रखने के आसान टिप्‍स