उन महिलाओं के लिए खुशखबरी है जो अपना वजन घटाना चाहती हैं, आज से ही वो महिलाएं अपने जीवन के बारे में लिखना शुरू कर दें, उनका वजन जरूर कम हो जायेगा। कनाडा के वाटरलू विश्वविद्यालय के मुताबिक जो महिलाएं अपनी जिदंगी के खास लम्हों के बारे में लिखती हैं उनमें वजन घटने की संभावना अधिक रहती है। यह शोध साइकोलॉजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक जो महिलाएं अपने केंद्रीय मूल्यों के बारे में लिखती है उनमें अन्य की तुलना में कुछ महीनों में वजन घटने की संभावना अधिक रहती है। यह शोध 45 अंडरग्रेजुएट महिलाओं पर किया गया। जिनमें से आधी महिलाओं से कहा गया कि आप अपने जीवन के खास पहलुओं के बारे में लिखें और आधों से कहा गया कि वो अपने जीवन के पहलुओं के बारे में लिखे लेकिन वो बहुत जरूरी ना हो।
डेली एक्सप्रेस के मुताबिक जिन औरतों ने महत्वपूर्ण मूल्यों के बारे में लिखा था उनका वजन औसतन 3.41 पाउंड कम हुआ जबकि दूसरे समूह में वजन में 2.76 की वृद्धि हुई। तो ठीक है अगर सुंदर काया चाहिए तो बन जाइये आज से लेखिका।
» क्या आपको भी पतली कमर चाहिए ?
» युवाओं से अधिक स्वस्थ्य होते हैं सौ वर्ष की आयु के लोग
» अंडे खायें और नींद को दूर भगायें

Also read
» जल्दी जल्दी भोजन करने से आप हो सकती हैं मोटी» क्या आपको भी पतली कमर चाहिए ?