लंदन। अगर आप गर्भावती हैं और आपको कॉफी पीना बेहद पसंद है तो सावधान हो जाइए क्योंकि वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के मशहूर कैफे में कॉफी पीने से उनके बच्चे की सेहत पर खराब असर पड़ता है।
ग्लासगो यूनिवर्सिटी ने अपने इस शोध के लिए ब्रिटेन के 20 कैफे के एक्सप्रेसो कॉफी का आकलन किया। उन्होंने पाया कि सभी कैफे की कॉफी में कैफीन की मात्रा सामान्य से बहुत ज्यादा है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, चिंता की बात यह है कि एक कप कॉफी में कैफीन की मात्रा गर्भवती महिलाओं के लिए पूरे दिन में प्रस्तावित कैफीन की मात्रा से 50 प्रतिशत ज्यादा थी।
ज्यादा कैफीन की मात्रा से गर्भपात होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, जन्म के वक्त बच्चे का वजन कम होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को पूरे दिन में अधिकतम 200 मिलीग्राम कैफीन लेने की सलाह दी जाती है। अगर सामान्य भाषा में कहें तो आम तौर पर घर में बनने वाली चार कप कॉफी पूरे दिन में ली जा सकती है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच के दौरान पाया कि 20 में से केवल एक कैफे ऐसा था जिसकी कॉफी में कैफीन की मात्रा सामान्य थी। चार कैफे की कॉफी में एक कप में 200 मिलीग्राम और अन्य में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन थी।
» मां बनने के बाद महिलाएं बुद्धिमान हो जाती हैं
» ऑटिज्म से ग्रस्त लड़कों का मस्तिष्क बड़ा होता है
» सर्दियों में कैसे बचें डैंड्रफ के जुल्म से

Also read
» प्रयोगशाला में तैयार किया गया शुक्राणु» मां बनने के बाद महिलाएं बुद्धिमान हो जाती हैं