अगर आपको नारियल खाना पसंद है तो आपको नारियल की बर्फी भी जरुर पसंद आएगी। इसको किसी भी त्यौहार पर आप खुद बना सकती हैं साथ ही इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर मेहमानों को खिला भी सकती हैं। यह बनाने में बेहद आसान और खाने में टेस्टी लगता है। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधी-
सामग्री-
3 कप ताजा नारियल, 400 ग्राम दूध, 1/2 चीनी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 5 टीस्पून घी, 1 कप बादाम कटे हुए
विधी-
सबसे पहले एक बड़ा सा पैन लें और उसमें कसा हुआ नारियल, दूध और चीनी मिला दें। इसको तब तक चलाती रहें जब तक दूध आधा न हो जाए या फिर थोड़ा सा गाढ़ापन न आ जाए। इसके बाद इसमें घी डालें और तब तक पकाएं जब तक घी अलग न होने लगे। इसके बाद सामग्री में इलायची पाउडर डालें और मिला कर फ्लेम को बंद कर दें। इसके बाद एक थाली लें और उसमें सारी सामग्री डाल कर उस पर कसे हुए बादाम डालें। जब नारियल सामग्री ठंडी हो जाए तब उसे अपने मनपसंद आकार में काट लें और सर्व करें या फिर डिब्बे में बंद कर रख दें।
» मस्त-मस्त नारियल के लड्डू
» व्रत में खाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी
» रसीली रसमलाई बनाये लोगो को दीवाना

Also read
» स्वीट डिश: मिल्क-कोकोनट चमचम » मस्त-मस्त नारियल के लड्डू
» व्रत में खाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी
» रसीली रसमलाई बनाये लोगो को दीवाना