बच्‍चों का फेवरेट पनीर सैंडविच
Wednesday, February 22, 2012, 14:51 [IST]
Paneer Sandwich
बच्‍चों को स्‍कूल के लिए नाश्‍ता देते वक्‍त बड़ी समस्‍या यह होती है कि उनको कुछ पसंद ही नहीं आता। अगर आपका बच्‍चा भी उनमें से एक है तो उसे पनीर सैंडविच बना कर खिलाएं। यह काफी पोषक और पेट भरने वाला नाश्‍ता है। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधी-

सामग्री-

1 ब्रैड, 1/2 कप घिसा पनीर, 1 टमाटर, 1 प्‍याज, 2 हरी मिर्च, 1/4 लाल मिर्च पाउडर, नमक स्‍वादअनुसार, मक्‍खन।

विधी-

सबसे पहले प्‍याज, मिर्च और टमाटर को चौप कर लीजिए। अब उसमें घिसा हुआ पनीर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला कर अलग रख लीजिए। अब दो ब्रैड स्‍लाइस लें और उस पर मक्‍खन लगा लीजिए। अब एक ब्रैड में पनीर सामग्री डाल कर ऊपर से दूसरे ब्रैड को ढंक दें। अब इसको सैंडविच टोस्‍टर में पकाएं और कैचप के साथ परोसे।

Also read
» होली में बनाएं बादाम कुल्‍फी
» लाजवाब नारियल की बर्फी
» गरम-गरम पराठे के साथ खाएं पनीर भुर्जी
» व्रत में खाएं स्‍वादिष्‍ट लौकी की बर्फी